बिहार महिला टीम ने महाराष्ट्र महिला टीम को 50 रनों से पराजित किया

राजस्थान के राजेश पायलट स्टेडियम दौसा में आयोजित राष्ट्रीय टेनिस बॉल प्रतियोगिता विभिन्न राज्यों 27 महिला की टीम भाग लिया है। जिसमें आज बिहार महिला टीम का मैच महाराष्ट्र की महिला टीम से खेला गया।

बिहार महिला टीम की कप्तान मुस्कान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। सलामी जोड़ी कप्तान मुस्कान और उप-कप्तान प्रियांशी रानी ने बल्लेबाजी का कमान संभाली। दोनों बल्लेबाजों के बीच नाबाद 72 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति प्रदान किया।

बिहार ओर से बल्लेबाजी करते हुए मुस्कान ने नाबाद 31 रन प्रियांशी रानी ने नाबाद 30 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए महाराष्ट्र की टीम चार विकेट खोकर 22 रन ही बना सकी। बिहार की ओर से गेंदबाजी करते हुए वर्षा ने एक ओवर में 10 रन देकर दो विकेट प्राप्त किया। श्रैय्या साहनी ने एक ओवर में 6 रन देकर एक विकेट प्राप्त किया।

इस प्रकार 50 रनों से बिहार ने महाराष्ट्र को पराजित किया।मैच के दौरान बिहार टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के सचिव जावेद अनवर, हरिओम उपस्थित थे।इस आशय की जानकारी बिहार महिला टीम मैनेजर सह कोच कुमार विजय ने दी।