महानवमी के दिन 51 कन्याओं का पूजन एवं विशाल भंडारा का हुआ आयोजन

नवदुर्गा मंदिर रमना मैदान आरा (हनुमान मंदिर केंपस) में नवरात्रि के महानवमी के शुभ अवसर पर हवन के पश्चात 51 कन्याओं का पूजन महंत सुमन बाबा के निर्देशन में किया गया।


हवन में सैकड़ो की संख्या में माता बहन एवं श्रद्धालु भाग लिए। मुख्य रूप से मंदिर के उपाध्यक्ष गुड्डू सिंह बबुआन के सहयोग से विशाल भंडारा एवं 51 कन्याओं का पूजन किया गया। पूजन पश्चात सभी को उपहार भी दिया गया। भंडारा में हजारों की संख्या में भक्त माता रानी का प्रसाद ग्रहण किए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गुड्डू सिंह बबुआन, संजय राय, मधुसूदन वर्मा, सह सचिव कुमार मोहित, अभय विश्वास भट्ट, कुमार विजय, नीरज सिंह, ब्रजेश यादव, संजय सिंह समेत कई लोग थे