आरा शहर की जर्जर सड़कों के निर्माण, कूड़े के ढेर से मुक्ति व जल जमाव के स्थाई निदान जैसे ज्वलंत मुद्दों पर समयबद्ध कार्यवाही की मांग पर नगर आयुक्त से मिला भाकपा–माले का प्रतिनिधिमंडल
आरा शहर की जर्जर सड़कों के निर्माण, कूड़े के ढेर से मुक्ति व जल जमाव के स्थाई निदान जैसे ज्वलंत मुद्दों पर समयबद्ध कार्यवाही की मांग पर कल देर शाम आरा नगर आयुक्त से भाकपा–माले के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने आरा नगर निगम के ₹ 1000 करोड़ से ज्यादा के सालाना और ₹ 5000 करोड़ के कुल बजट में मची लूट पर आक्रोश जताते हुए आयुक्त को आरा की जनता की ओर से विस्तृत मांग पत्र सौंपा.

जर्जर सड़कों, जल-जमाव और कूड़े के ढेर के कारण आरा के आम जीवन की नारकीय स्थिति पर निगम की आपराधिक लापरवाही की तीखी आलोचना करते हुए माले नेताओं ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर अगर इस स्थिति में सुधार नहीं होता तो आर पार के संघर्ष में माले सड़कों पर उतरेगा. माले नेताओं ने कहा कि भाजपा के मेयर, उप मेयर, स्थानीय विधायक और नगर विकास मंत्री को आरा शहर की इस नारकीय स्थिति की जिम्मेदारी लेते हुए इस मद में हजारों करोड़ की राशि की लूट का हिसाब देना होगा. ये बातें एक प्रेस बयान जारी करते हुए भाकपा माले नेता कयामुद्दीन अंसारी ने बताया.
भाकपा माले ने जिन मुद्दों को नगर आयुक्त के सामने उठाया उनमें आरा नगर निगम के सभी जर्जर सड़कों के निर्माण, जल-जमाव से मुक्ति, कूड़े के अंबार से आरा की मुक्ति, बंद पड़े सभी स्ट्रीट लाइट चालू करने, जर्जर हो चुके शौचालयों के निर्माण और पुराने के रखरखाव का उचित प्रबंधन, शुद्ध पेयजल आपूर्ति व नल जल योजना में लूट पर कार्रवाई, बजबजाती नालियां की साफ-सफाई और सफाई मजदूरों तथा जमादारों के मजदूरी में वृद्धि जैसे मुद्दे प्रमुख थे.
प्रतिनिधि मंडल में भाकपा माले केंद्रीय कमिटी सदस्य अभ्युदय, नगर सचिव सुधीर सिंह, कयामुद्दीन अंसारी, अमित कुमार बंटी, दीना नाथ सिंह, वार्ड पार्षद मो. राजन व लल्लू कुमार, मिल्टन कुशवाहा, आइसा के विकास कुमार, रौशन कुशवाहा, जयशंकर प्रसाद, साहिल अरोड़ा, विवेक कुमार , इंकलाबी नौजवान सभा के निरंजन केसरी , विशाल कुमार, अखिलेश गुप्ता, राजू राम आदि शामिल थे.

हमारी मांगे :
निगम की जर्जर सड़कें :
- शहर के निगम क्षेत्र की निम्नलिखित जर्जर सड़कों का अविलंब निर्माण करें।
- आरा बस स्टैशन से दुर्गा मंदिर शिवगंज तक
- धरहरा हनुमान टोला से वलीगंज रामगढ़िया होते पड़ाव तक।
- धरहरा से बेगमपुर होते हुए महाराय जी के मोड़ तक सड़क निर्माण।
- मीरगंज से बिंद टोली तक सड़क निर्माण
- उजियार टोला बांध से बिंद टोली होते हुए सिंडिकेट तक सड़क निर्माण।
- हाउसिंग कॉलोनी की सभी जर्जर सड़कों का निर्माण।
- मोती टोला मोड़ से वलुअहिया होते हुए अहिरपुरवा तक सडक निर्माण।
- चंदवा सूर्य मंदिर से रामनगर तक सड़क निर्माण।
- अनाईठ गार्ड लॉज से डॉ मिथिलेश सिंह के मकान होते हुए मुसहर टोली होते हुए बौद्ध मठ तक
सड़क निर्माण।
- बाजार समिति निर्मल सिंह के घर होते हुए मुसहर टोली के यादव लॉज तक सड़क निर्माण।
- अनाईठ मठिया से सेठजी के घर से झोपरपटटी पुलिस चौकी तक सड़क निर्माण।
- गोढ़ना तेज प्रताप द्वार से अनाईठ चांदनी चौक तक सड़क निर्माण।
- पश्चिमी ओवर ब्रिज से अनाईठ मिल्की परवेज के घर होते हुए यादव लॉज तक सड़क निर्माण।
- बस स्टैण्ड नहर से काली मंदिर तक सड़क और नाली का निर्माण।
- धरहरा पुल से नहर होते हुए बघउतपुर लख तक सड़क निर्माण। जल जमाव से मुक्ति :
- ड्रेनेज सिस्टम भलुहिपुर बांध गंगा के पास फाटक पर तथा विंद टोली बांध के पास फाटक पर लगाया जाए।
- हनुमान टोला, वलिगंज, रामगढ़िया तक जल जमाव से निदान के लिए नाली का निर्माण ।
- सभी शहर के आउट फॉल नाले का पुनः निर्माण कराया जाए।
- शहर के बाहरी हिस्सों में चंदवा, पकड़ी, अनाईठ, अनाईठ मिल्की, पावरगंज, बहिरो, श्रीटोला, आनन्द नगर, धरहरा, रघु टोला नाले का निर्माण।
कूड़ा के नरक से मुक्ति :
- रेलवे स्टेशन से पूर्वी गुमटी कुड़ा मुक्त तथा कचरा डिब्बा का प्रबंध किया जाए।
- आरा बस स्टैण्ड कचरे का पहाड़ा बन चुके कचरे का समुचित प्रबंधन ।
- शीशमहल, टाउन थाना, वी-मार्ट, सिंडिकेट, कलेक्ट्रीयेट तालाब प्रतिदिन दो बार साफ किया जाये।
बंद लाईटें:
- निगम के प्रत्येक समेत वार्ड के स्ट्रीट लाईट को तत्काल बनाया जाए।
- शहर के मुख्य चौराहों बस स्टैण्ड, अनाईठ मठिया सहित बंद पड़े सभी स्ट्रीट लाईटों को तत्काल चालु किया जाए।
- रमना मैदान, चर्च के पास, महाराजा कॉलेज एवं जैन कॉलेज में जहां बच्चें पढ़ते है वहां स्ट्रीट लाईट लगाया जाये।
जर्जर शौचालय :
- महावीर मंदिर तथा अनाईठ बड़ी मुसहर टोली के पास शौचालय का निर्माण किया जाये।
- महिला शौचालय समेत नगर निगम द्वारा निर्मित जर्जर हो चुके शौचालय जैसे-बहिरो, जवाहर टोला, मोती टोला, शिवगंज, पूर्वी नवादा एवं बिंद टोली सहित सभी शौचालय को पुनः निर्माण किया जाये एवं नियमित साफ-सफाई किया जाये।
- नगर निगम द्वारा निर्मित बंद पड़े सभी शौचालय को चालू कर नियमित साफ सफाई कराई जाये।
शुद्ध पेयजल :
- स्थित जल मिनार पूर्वी गुमटी, पावरगंज, मिल रोड, श्रीटोला, बस स्टैंड में निर्मित सभी को चालू कर प्रत्येक घर तक जल आपूर्ति किया जाये।
- नल-जल योजना की पाइपों के लिए बड़े पैमाने पर तोड़ी गई सड़कों का पुनः निर्माण हो एवं इस योजना में मची लूट की जांच हो।
- बस स्टैण्ड में ध्वस्त सार्वजनिक पेयजल की व्यवस्था को पुनः चालू किया जाये।
अन्य :
- फूट पाथी दुकानदारों को पहचान पत्र देते हुए उनहें दुकानें/स्थान आवंटित करने के लिए शहर में भेडिंग जोन का निर्माण करो।
- आरा शहर में टेम्पू चालकों के लिए टेम्पू स्टैण्ड का निर्माण करो एवं निगम के ठीकेदार/दलालों द्वारा अवैध वसूली पर रोक लगायी जाये।
- नहर पर जर्जर बहिरो लख पर तथा अहिरपुरवा सूर्य मंदिर के पास पुल का निर्माण किया जाये।
- कलेक्ट्रीयेट एवं टाउन थाना के तालाब को नियमित सफाई एवं सौंदर्याकरण किया जाये।
- गांगी शमशान घाट पर विद्युत शव गृह को तत्काल
