” “जय माँ काली स्व. योगेन्द्र प्रसाद सिंह एवं स्व. राधिका देवी चिकित्सालय” का विशाल भूमि पूजन

“जय माँ काली बखोरापुरवाली मन्दिर ट्रस्ट” भोजपुर, बिहार के सौजन्य एवं आर्थिक संसाधन से मंदिर के दक्षिण परिसर में दिनांक-14.12.24 (शनिवार) को दोपहर 12 बजे से “विशाल भूमि पूजन” “जय माँ काली स्व. योगेन्द्र प्रसाद सिंह एवं स्व. राधिका देवी चिकित्सालय” का किया जाएगा। इसका उद्घाटन माननीय मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष एवं होटल मौर्या, पटना के एक्स्यूटीव डायरेक्टर श्री बी०डी० सिंह होगें, अध्यक्षता मंदिर ट्रस्ट के मुख्य सलाहकार एवं भूतपूर्व सैनिक संघ, बिहार के अध्यक्ष कर्नल राणा प्रताप सिंह करेगें, मुख्य अतिथि मंदिर ट्रस्ट के मुख्य सलाकार एवं आकाश ग्रुप ऑफ इन्सच्यूसन बक्सर-भोजपुर के चेयरमैन डा० लक्ष्मण तिवारी जी होगें,

विशिष्ट सम्मानित अतिथि मंदिर ट्रस्ट के मुख्य सलाहकार एवं पूर्व सदस्य, बिहार नागरिक परिषद, पटना श्री भाई बहमेश्वर तथा मंदिर ट्रस्ट के मुख्य सलाहकार एवं अध्यक्ष बिहार पुलिस एसोसियशन, पटना श्री मृत्युंजय कुमार सिंह होगें, सम्मानित अतिथि मंदिर ट्रस्ट के वाणिज्यिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री राम वचन सिंह तथा मंदिर ट्रस्ट के अध्यात्मिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री अमित कुमार दूबे एवं ग्राम पंचायत बखोरापुर के मुखियाँ श्री रितेश कुमार सिंह तथा मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष एवं स्व० योगेन्द्र प्रसाद सिंह के एकमात्र पुत्र श्री अरूण कुमार सिंह होगें, साथ ही भूमिदानकर्ता श्री अरूण कुमार सिंह के दो चिकित्सक पुत्र, दो चिकित्सक बहुएँ एवं एक भारतीय सेना में कर्नल के पद पर पदस्थापित पुत्र, एक बहु राष्ट्रिय कम्पनी में पदस्थापित बहु के साथ पत्नी एवं उनके दर्जनों रिस्तेदार उपस्थित रहेगें।

भोजपुर के गौरव के रूप में स्थापित एवं सम्पूर्ण विश्व स्तर पर प्रचारित बखोरापुर काली मंदिर निर्धनों की चिकित्सा व्यवस्था में सहायता करने के लिए अत्याधुनिक, समस्त आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित, भारत एवं विश्वस्तर के ख्याति प्राप्त दवा एवं सर्जरी कम्पनियों का सहयोग लेकर मुफ्त चिकित्सा एवं दवा, सर्जरी सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास करेगा। बिहार एवं भोजपुर जिले के ख्याति प्राप्त फिजिसियन, सर्जन, आर्थोपेडिक, गाइनोलाजिस्ट, नेफ्रोलाजिस्ट, यूरोलाजिस्ट, आई, डेन्टल, कैंसर, न्यूरोलाजिस्ट, चाईल्ड, ई० एन०टी०, मेन्टल, होमियोपैथिक, आयूर्वेदिक, नेचरोपैथी, नस एवं अन्य रोगो की चिकित्सा के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम रहेगी। पटना के एम्स, आई०जी०एम०एस०, पी०एम०सी०एच०, ईन्दरा गाँधी हृदय रोग संस्थान, एन०एम०सी०एच०, रूबन हास्पीटल, महावीर कैंसर हस्तपताल, पारस हास्पीटल, महावीर वात्सलय अस्पताल, बुद्धा कैंसर अस्पताल, के साथ दर्जनों पद्मश्री, पदमविभूषण उपाधी प्राप्त चिकित्सको के साथ विभिन्न असाध्य रोगों के राष्ट्रीय स्तर के ख्यातिप्राप्त चिकित्सक प्रतिमाह बारी-बारी से नियत दिनांक पर अपनी सेवा देगें। रजिस्ट्रेशन की मात्र पचास रूपया निर्धन धनी को बराबर देना होगा, जो दवा और सर्जरी का सामान चिकित्सालय में उपलब्ध रहेगा उसे मुफ्त में दिया जाएगा, जो बाहर से मंगवाना होगा उसे मरीज वहन करेगे। चिकित्सक मुफ्त में जाँच करेगें। डिलेवरी, ऑपरेशन या किसी भी सर्जरी में चिकित्सक आधा फीस लेगें। नो लॉस-नो प्राफिट बेसिस पर
चिकित्सालय का संचालन होगा, बेड निःशुल्क रहेगा। गंभीर स्थिति में एंबुलेंश मुफ्त में उपलब्ध करा कर पटना या आरा के सरकारी या प्राईवेट हास्पिटल तक भर्ती कराने में सहयोग देगा, लेकिन आरा या पटना के किसी हास्पीटल का खर्च स्वयं रोगी को देना होगा। ऑक्सीजन युक्त एंबुलेन्स मंदिर चिकित्सालय उपलब्ध करा सेवा देगा, लेकिन भेंटिलेटर युक्त एंबुलेंस रोगी को पटना या आरा से रूपया देकर मंगवाना पड़ेगा। किसी प्रकार के सर्जरी के लिए चिकित्सक का निर्धारित आधा फीस ऑपरेशन के एक दिन पूर्व जमा करना होगा, चिकित्सालय के नियमों को सख्त रूप से पालन होगा, किसी की पैरवी या बाद में रूपया दे देंगे, वैसे रोगियों की चिकित्सा नही होगी, बाहर जाकर ईलाज करा सकते है। आँख ऑपरेशन जैसे मोतियाबिंद का लेंस मुफ्त में दिया जाएगा, लेकिन चिकित्सक का सर्जरी का आधा फीस देना होगा। भविष्य में रोगियों के नास्ता-भोजन, परिजनों के ठहरने की व्यवस्था निःशुल्क होगी, प्राईवेट कमरा लेने पर मंदिर ट्रस्ट द्वारा निर्धारित शुल्क देना होगा और भी जैसे-जैसे भीड़ रोगियों की बढ़ेगी, सुविधा बहाल किया जाएगा, पार्किंग की व्यवस्था, अत्याधुनिक लिफ्ट की व्यवस्था, ऑक्सिजन सैलेण्डर की व्यवस्था, आँख जाँच की व्यवस्था, ब्लड प्रेसर, खून, पेसाब, पैखाना की जाँच के साथ अन्य जाँच के उपकरण भी भवन निर्माण के बाद लगायेगें। प्रत्येक माह प्रति रोग का जाँच शिविर लगा कर रोगियों को सहायता प्रदान किया जाएगा। ग्रामिण स्तर पर केन्द्र सरकार, बिहार सरकार या किसी एन.जी.ओ. द्वारा प्राप्त सभी सुविधाओं, सहायता की व्यवस्था का प्रयास भविष्य में किया जाएगा। बखोरापुर ग्राम निवासी के साथ सम्पूर्ण भोजपुर जिले के अन्य स्थानों के बिहार राज्य या बिहार के बाहर किसी भी स्थान पर चिकित्सक के रूप में पदस्थापित डाक्टरों को मंदिर ट्रस्ट सेवा देने के लिए आमंत्रित करेगा। चिकित्सालय के संचालन के लिए मंदिर ट्रस्ट पदधारियों एवं चिकित्सकों की टीम गठित की जाएगी, जिसमें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और राज्य स्तर के अस्पताल का दर्जा, व्यवस्था कैसे प्राप्त हो, राज्य सरकार एवं जिला स्तर से कैसे सहायता प्राप्त की जाए, इसकी विचार विमर्स किया जाएगा। मंदिर स्थित चिकित्सालय में ब्लड डोनर कैम्प आयोजित होगा, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री बी०डी० सिंह एवं मुख्य सलाहकार डा० लक्ष्मण तिवारी अग्रणी भूमिका निभायेंगे। ख्याति प्राप्त दवा एवं सर्जरी कम्पनीयों के मेडिकल रिपरजेन्टीव से मदद ली जाएगी। सामाजिक, धार्मिक, जनप्रतिनिधियों से सहायता प्राप्त होगा। ग्राउण्ड फ्लोर चार चक्का, दो चक्का पार्किंग होगा, प्रथम तल चिकित्सकों के लिए आरक्षित रहेगा, जिसमें चिकित्सक कमरा, चिकित्सक रेस्ट कमरा, रोगियों के लिए ओ०पी०डी० एवं रजिस्ट्रेशन कराने का कमरा, दूसरे तल पर रोगीयों के भर्ती हॉल, प्राईवेट रोगी कमरा, तृतीय तल पर विभिन्न जाँच केन्द्र एवं ऑपरेशन थियेटर (ओ०टी०) कमरा, चतुर्थ तल पर भोजन बनाने एवं सशुल्क रेस्टूरेंट की व्यवस्था के साथ परिजनों, भक्तों, पर्यटकों की बैठने की व्यवस्था, पंचम तल पर सशुल्क गेस्ट हाउस कमरा बनेगा। किसी भी वाद-विवाद की स्थिति में मंदिर ट्रस्ट चिकित्सालय स्थानिय थाना बड़हरा, जिला एवं सत्र न्यायालय, आरा, उच्च न्यायालय पटना, सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली और आई.एम.ए. बिहार या नई दिल्ली जाने के लिए स्वतंत्र होगा। इस आशय की सूचना मंदिर ट्रस्ट के मिडिया प्रभारी श्री अखिलेश बाबा एवं मुख्य संरक्षक श्री सुनील सिंह “गोपाल” ने दिया।
