Satya

जय मां काली बखोरापुर वाली प्रांगण में नए साल के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जय मां काली बखोरापुर वाली प्रांगण में नए साल के मौके पर मंदिर ट्रस्ट कमेटी की तरफ से भव्य तरीके से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन थल सेना के पूर्व उप सेना अध्यक्ष एस के सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बीडी सिंह ने किया. कुल 500 से अधिक गणमान्य लोगों को मुख्य संरक्षक सुनील सिंह गोपाल तथा मीडिया प्रभारी अखिलेश बाबा ने माता का चुनरी देकर सम्मानित किया.

Sk सिंह ने कहा कि बचपन से ही बहुत जी करता था की जय मां काली बखोरापुर वाली दरबार में आकर दर्शन करें जो कि आज पूर्ण हुआ जय मां काली बाखोरपूर वाली का नाम पूरे देश विदेश में सब जगह लोकप्रिय हो चुका है यह नाम पूरे भोजपुर को गौरवशाली बनाया है. महावीर मंदिर न्यास बोर्ड के अध्यक्ष स्व0 आचार्य किशोर कुणाल जी के नाम पर दो मिनट का मौन रखा गया. तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया.

सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अंजनी सिंह के नेतृत्व में सभी साजिंदा आए थे. भोजपुरी गायिका सोनी पांडे रजनी शाक्या कोमल केसरी देव कुमार सिंह मोनू राजा छोटू छलिया अनुष्का सिंह रानी वर्मा जियालाल ठाकुर खुशबू शर्मा रूप श्री ने बारी बारी से माता का भजन गायन किया. दिल्ली से आई सोना शुक्ला तथा स्काई स्टार रील डांसर ने अपने मनमोहक प्रस्तुति से सब को झूमने पर मजबूर कर दिया. सुबह से शाम तक दर्शकों की लंबी लाइन लगी रही. अनुमान के मुताबिक 2 लाख से ज्यादा लोगों ने माता रानी का दर्शन किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में लक्ष्मण तिवारी रविशंकर सिंह कंचन जी संजय सिंह आदि काफी संख्या में लोग लग रहे.