Satya

भोजपुरी व्यवसाय संघ का नगर निगम के समक्ष एकदिवसीय धरना

आरा नगर निगम द्वारा आवंटित दुकानों के बताशक किराया वृद्धि के खिलाफ भोजपुर व्यवसायी संघ आरा इकाई की ओर से नगर निगम के समक्ष एकदिवसीय धरना आयोजित किया धरना की अध्यक्षता मोहम्मद अब्दुल वहाब,संचालक राजू प्रसाद ने किया!धरना को संबोधित करते हुए आरा सांसद माननीय सुदामा प्रसाद ने कहा कि व्यवसाईयों की आवाज को हमेशा उठाते रहेंगे!



उन्होंने आगे कहा कि नगर निगम द्वारा दुकानदारों से मनमानी किराया वसूला जा रहा है विगत तीन माह पहले नगर निगम बोर्ड की बैठक में किराए वापस लेने का सर्वसम्मति से फैसला लिया गया था लेकिन फैसला लेने के बाद भी नगर निगम दुकानदारों से जबरन किराया वसूला जा रहा है जबकि 1 अप्रैल 024 से 15% किराया वृद्धि का फैसला लिया गया था लेकिन फैसला के बाद भी 012 से पिछले वृद्धि को वसूला जा रहा है एक तरह से पिछले बोर्ड आए फैसले को लागू नहीं किया जा रहा है जो यह नहीं होने दिया जाएगा!मोदी सरकार में पिछले 11 वर्षो के शासनकाल में देश के संविधान व लोकतंत्र को खत्म करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है!
नगर सचिव बब्लू गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार देश के खेती,रोजगार,होने आगे कहा कि आॉनलाइन व्यापार के कारण फुटपाथी दुकानदार व छोटे-मोटे मझोले व्यवसायी बर्बादी के कगार पर है! उन्होंने आगे कहा कि अगर दुकानदारों से जबरन वृद्धि किराया लिया जाएगा तो इससे खिलाफ और भी बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा!धरना के अंत उपनगर आयुक्त ने धरना स्थल पर आकर मांग-पत्र लिये और वृद्धि किराया वापस लेने की घोषणा की!


धरना को संबोधित करने वाले में भोजपुर व्यवसाय संघ के सम्मानित जिला अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद, जिला सहसचिव राजनाथ राम,क्यामुदीन अंसारी,दिलराज प्रीतम,पार्षद मोहम्मद राजन,राजकिशोर शर्मा,कान्तू यादव, संजय कुमार राय,भारत प्रसाद,अशोक कुमार, चंद्रमणि दुबे,मोहन ठाकुर,संजय कुमार पांडे,कृष्णरंज गुप्ता,त्रिलोकी चौरसिया आदि कई लोग शामिल थे!