गौसगंज गांगी स्थित गौरव बैंक्वेट हॉल का पूर्व विधायक आशा देवी ने किया उद्घाटन

आरा स्थित गौरव बैंक्वेट हॉल का उद्घाटन सोमवार को बड़हरा की पूर्व विधायक आशा देवी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन से पहले पूर्व विधायक समेत अन्य अतिथियों का स्वागत फूल माला से बैंक्वेट हॉल के संचालक गोलू सिंह ने किया। इस अवसर पर उत्सवी माहौल में फीता काटकर उद्घाटन करने के पश्चात पूर्व विधायक आशा देवी ने कहा कि

आज युवा वर्ग हर क्षेत्र में आगे आ रहे है, ये प्रमाणित करता है कि युवा सिर्फ नौकरी पर ही निर्भर नहीं है। बल्कि उन्हें यह एहसास हो चुका है कि खुद का उद्योग स्थापित कर, खुद का प्रतिष्ठान का संचालन कर भी अपने जीवन को संवारा जा सकता है। आगे कहा कि हरेक क्षेत्र में युवा अपना परचम लहरा रहे है।

आशा देवी ने संचालक गोलू सिंह को ढ़ेरों शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप जीवन में खूब आगे बढ़े, जब जहां जैसे हमारी जरूरत होगी, मैं आपके साथ पूरी तरह खड़ी हूं। उद्घाटन के अवसर पर मनोरंजन सिंह सभापति नगर परिषद विक्रमगंज रोहतास समेत रजनीश सिंह उर्फ सिंटू, निशांत कुमार आदि कई गणमान्य उपस्थित थे।
