बिहार बजट के खिलाफ भाकपा-माले ने राज्यव्यापी आह्वान के तहत आरा में बिहार बजट का पुतला जलाया

बिहार बजट 2025 का भाकपा-माले ने राज्यव्यापी तीन दिवसीय प्रतिरोध दिवस के तहत आज भाकपा-माले ने क्रांति पार्क से प्रतिवाद मार्च निकालकर बस स्टैंड आरा में बिहार बजट 2025 का प्रशन जलाकर विरुद्ध दर्ज किया इस दौरान लोगों ने के नीतीश कुमार-भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की रिश्तेदार बस स्टैंड आरा में बिहार बजट 2025 की प्रशन जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया!इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले नेताओं ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में आशा,जीविका,रसोइया,आंगनवाड़ी, माइक्रोफाइनेंस कंपनियों से जुड़ी महिलाओं की कर्ज माफी,आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे सफाईकर्मी,कार्यपालक सहायक और अन्य स्कीम वर्करों सहित ठेका पर काम कर रहे लाखों लोगों की लोकप्रिय मांगों को कोई जगह नहीं मिली है!

200 यूनिट फ्री बिजली,सामाजिक सुरक्षा की राशि 2500 रु.करने, महिलाओं को 3000 रु.सहायता राशि देने, गरीबों के वास-आवास,पक्का मकान आदि सवालों को भी बजट में संबोधित नहीं किया गया है!प्रतिवाद मार्च में नगर सचिव सुधीर कुमार सिंह,जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,ऐपवा नगर सचिव संगीता सिंह,नगर अध्यक्ष शोभा मंडल,मजदूर नेता बालमुकुंद चौधरी,आइसा नेता रोशन कुशवाहा व्यवसायी नेता बबलू गुप्ता,संतविलास राम, हरिनाथ राम,धीरेंद्र आर्यन,कृष्णा पासवान,अरुणा देवी,गुड़िया देवी,मुक्ति देवी सहित कई लोग शामिल थे