जिले के भारोत्तोलक खिलाड़ियों ने जीता कुल सात पदक लक्की कुमारी ने जीता स्वर्ण

जहानाबाद जिला भारोत्तोलन संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय बिहार राज्य भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारोत्तोलन जहानाबाद खेल भवन में आयोजित हुई जो की सफलता पूर्वक संपन्न हुआ भोजपुर के खिलाड़ियों ने पिछले वर्ष से भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, दो रजत एवं चार कास्य पदक सहित कुल सात प्राप्त कियाप्रतियोगिता मे नेकनाम टोला संतोष सिंह की पुत्री लकी कुमारी ने एक स्वर्ण सहित एक कांस्य पदक,सेमरिया राजु राय की बेटी गुड़िया कुमारी ने एक कास्य से पदक जगतपुर पकड़ी निवासी श्रवण कुमार सिंह के पुत्र आयुष राज ने रजत के साथ एक कास्य तथा प्रसान्त यादव ने एक रजत के साथ कास्य पदक जीता संघ के सचिव मुकेश कुमार ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता के आधार पर बिहार टीम का चयन किया जाएगा जो उतर प्रदेश मोदी नगर में 05 से 14 फरवरी 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी उक्त प्रतियोगिता में भोजपुर जिले से दो तकनीकी पदाधिकारी मुकेश कुमार एवं संतोष कुमार के अलावा दल प्रबंधक जयशंकर गुप्ता अंजली कुमारी, ने भाग लिया था खिलाड़ियों की सफलता पर जिला खेल प्राधिकारी आलोक गौतम सर,भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष समाज सेवी डॉक्टर विजय कुमार गुप्ता, जिला खेल कार्यालय से दिलीप कुमार एवं राजीव जी, अभय कुमार पांडे, शैलेश कुमार मनमोहन कुमार ने बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी इस बात की जानकारी संघ के संयोजक कुमार विजय ने दी