तरारी विधानसभा विकास के मामले में रचा इतिहास: भट्ट

तरारी विधानसभा क्षेत्र में जिस तेज गति से विकास के कार्य हो रहे, उससे यह प्रतीत हो रहा कि अगर आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि क्षेत्र के विकास के लिए दृढसंकल्पित,दूरदर्शी और जुझारू हो तो वह क्षेत्र विकास के मामले में नम्बर वन रहेगा। पिछले 9 साल से जो क्षेत्र की दुर्दशा हुई थी उसे ठीक करने में जितनी मेहनत यहां के स्थानीय युवा विधायक विशाल प्रशांत ने की उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम होगी। जितने के बाद से ही युवा विधायक विशाल प्रशांत ने क्षेत्र के विकास के लिए दिन रात एक कर दिया जिसका परिणाम रहा कि मात्र 9 माह के छोटे कार्यकाल में ही तरारी के विकास के लिए अभी तक 900 करोड़ से भी ज्यादा की राशि इस क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न मदो में तरारी को मिला जो क्षेत्र के विकास के लिए क्रांति कहा जायेगा और यह ऐतिहासिक हुआ। उक्त बातें जदयू नेता अभय विश्वास भट्ट, भाजपा के जिला प्रवक्ता शशि चौधरी,लोजपा रामविलास के नेता नीलेश उपाध्याय,हम के प्रदेश प्रवक्ता गिरधारी सिंह, रालोमो के प्रदेश महासचिव सुनील पाठक ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही।
जदयू नेता अभय विश्वास भट्ट ने कहा कि आज से ठीक 9 माह पहले संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर 2024 को तरारी के युवा विधायक विशाल प्रशांत ने विधानसभा में शपथ लिया था आज उनका 9 महीने का कार्यकाल पूरा हुआ नेताओं ने कहा कि अपने चुनावी संकल्प को निभाते हुए विधायक विशाल प्रशांत ने मात्र 9 महीने के अल्प कार्यकाल में ही 900 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का क्रियान्वयन यह साबित किया है कि विकास के लिए इच्छा शक्ति और पारदर्शिता सबसे बड़ी ताकत होती है ।
वही भाजपा जिला प्रवक्ता शशि चौधरी और हम प्रदेश प्रवक्ता गिरधारी सिंह ने कहा कि 9 वर्ष बनाम 9 माह का यह कार्यकाल तरारी विधानसभा के इतिहास में विकास की गंगा प्रवाहित करने वाला मिल का पत्थर सिद्ध हो रहा हैं।
वही रालोमो के प्रदेश महासचिव सुनील पाठक और लोजपा रामविलास के नेता नीलेश उपाध्याय ने कहा कि पूर्व विधायक सुनील पांडेय के कार्यकाल में क्षेत्र ने जितना विकास किया था उसे बिपक्षी दल के प्रतिनिधि चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र का दुर्दशा कर दिए। पिछले 9 साल में क्षेत्र के लोगो तक विकास की योजनाएं नही पहुची, विकास कार्य ठप पड़ गए थे और सरकारी योजनाओं में धांधली, भ्रस्टाचार बढ़ गया था। आज जब विधायक विशाल प्रशांत बने तो यह जानकारी देते हुए खुशी हो रहा कि मात्र 9 माह के कार्यकाल में विधायक विशाल प्रशांत ने अपने अथक मेहनत, कुशल ब्यवहार और क्षेत्र के प्रति समर्पण के बदौलत 930 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का क्रियान्वयन विभिन्न विभागों द्वारा कराया जा रहा है। इसके साथ ही ये लोगो की समस्याओं के समाधान हेतु हर क्षेत्र में जनसमस्या निवारण केंद्र खोलकर लोगो की समस्याओं का निदान कर रहे हैं।आज क्षेत्र में भ्रष्टाचार पर अंकुश है।योजनाओं के क्रियान्वयन में धांधली पर रोक लगी हैं। ये किसान, मजदूर, युवा एवं छात्रों के लिए चलाए जा रहे योजनाओं का प्रचार प्रसार एवं उस योजना का लाभ सही ब्यक्ति तक पहुँचे उसके लिए लगातार काम कर रहे है जिसके कारण जनता काफी खुश है।
नेताओ ने कहा कि विधायक विशाल प्रशांत का अभी तो मात्र 9 माह ही हुआ है। लोगो के आशीर्वाद एवं प्यार से अगली बार 5 साल का समय रहेगा जिसमे इस क्षेत्र के विकास की गूंज पूरे प्रदेश ही नही बल्कि देश मे भी गूंजेगी।