मो. शारीक खान को भोजपुर जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का चेयरमैन बनाए जाने पर हर्ष

जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्रीअशोक राम की अध्यक्षता में शहीद – भवन, आरा स्थित पार्टी कार्यालय में – एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बिहार – कांग्रेस कमिटी द्वारा मो. शारीक खान – को भोजपुर जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ – का चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।

उपस्थित – पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति को संगठन के लिए एक सकारात्मक एवं दूरदर्शी कदम बताया। अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष श्री अशोक राम ने कहा कि मो. शारीक खान एक समाजसेवी, व्यवहारिक और युवाओं में अत्यंत लोकप्रिय नेता हैं। उनके मनोनयन से जिले के अल्पसंख्यक समुदाय का कांग्रेस पार्टी के प्रति विश्वास और जुड़ाव और बढ़ेगा, जिससे संगठन को नई ऊर्जा प्राप्त होगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में मो. शारीक खान के सम्मान में भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा एक भव्य – अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जायेगा।

बैठक में भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष अशोक राम, घनश्याम उपाध्याय, सत्यप्रकाश राय, डॉ अमित प्रदेश कुमार द्विवेदी, डॉ श्रीधर तिवारी, डॉ आशुतोष ठाकुर, अभिषेक द्विवेदी, शक्ति सिंह उर्फ मनन, डॉ भानू प्रताप सिंह उर्फ मुकुल, बीरेंद्र मिश्रा, प्रेम शंकर पांडे, धनंजय सिंह, साकेत तिवारी, प्रभा सिंह यादव, अशोक सिंह, राकेश कुमार त्रिपाठी, अब्दुल सलाम कुरैशी, राजेश गौतम, शिव शंकर चौबे, रवि राम, सूरज प्रकाश, रिपुंजय ओझा, घनश्याम चौधरी सहित दर्जनों नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
