रिवोल्यूशन फिजिक्स ने आरा में फिर मचाया धमाल,फिजिक्स में दर्जनों छात्रों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किया

आरा में विगत कई वर्षों से फिजिक्स में इंटर के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करा रहे रिवोल्यूशन फिजिक्स ने हर साल की तरह इस वर्ष भी फिजिक्स में टॉप पर रहा।
संस्थान के निदेशक मीना सर नवोदय वाले, हरि शंकर सर ने बताया कि इस वर्ष बारहवीं की परीक्षा में इंटर फिजिक्स में संस्थान के दर्जनों छात्र 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए है। जिसे देखकर मुझे काफी खुशी हो रही है। इन्होंने बताया कि पिछले साल भी कई छात्र फिजिक्स में बेहतर प्रदर्शन कर जिले में टॉप किये थे। यह सिलसिला आगे भी चलते रहेगा।


वही संस्थान से जुड़े जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय विश्वास भट्ट ने कहा कि शिक्षक की मेहनत, पढ़ाने का बेहतरीन तरीका और छात्रों के लग्न से पढ़ाई करने के कारण रिवोल्यूशन फिजिक्स लगातार जिले में नाम रौशन कर रहा। पहले फिजिक्स में इतने अच्छे नम्बर छात्र भोजपुर के नही लाते थे लेकिन अब रिवोल्यूशन फिजिक्स ने छात्रों पर जो मेहनत किया उसका परिणाम है कि यहां के छात्र लगातार फिजिक्स में बेहतर प्रदर्शन कर रहे। पिछले साल तो विज्ञान में बिहार टॉपर से भी ज्यादा नम्बर इस संस्थान के छात्र फिजिक्स में लाए थे।


संस्थान के मीना सर ने बताया कि निखिल कुमार ने फिजिक्स में 95 प्रतिशत और थ्योरी में 70 में 68, अनुराग कुमार ने फिजिक्स में 94 प्रतिशत, पवन कुमार , संजना कुमारी,संजीत सावन ने 94 प्रतिशत, रिकम कुमारी ने 93 प्रतिशत, प्रिंस राज ने 93 प्रतिशत, खुशी कुमारी ने 92 प्रतिशत, मोहन कुमार ने 92 प्रतिशत, शिवानी कुमारी ने 91 प्रतिशत, प्रकाश कुमार एवं शंकर दयाल सिंह ने 90 प्रतिशत अंक फिजिक्स में प्राप्त किया है। इनके अलावे भी अभी तक छात्रों से प्राप्त सूचना में 15 छात्र फिजिक्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए है। जबकि 150 से ज्यादा छात्र 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक फिजिक्स में प्राप्त किए है।


संस्थान के निदेशक मीना सर नवोदय वाले, समाजसेवी संजय राय, जदयू नेता अभय विश्वास भट्ट एवं संस्थान के हरि शंकर सर ने संस्थान में रिजल्ट के बाद आए छात्रों को माला पहनाकर एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया एवं सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।