स्व सूर्यकालो देवी के सातवीं पुण्यतिथि पर मरीज़ों को फल वितरण
आरा : 3 मार्च 2025समाजसेविका स्व सूर्यकालो देवी के सातवी पुण्यतिथि पर आज उनके द्वय पुत्र शिक्षक सुशील भट्ट एवं अशोक भट्ट के नेतृत्व में सदर अस्पताल आरा के विभिन्न वार्ड में मरीजों को फल वितरण किया गया।

इस मौके पर अतिथि के रूप में भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन, यशवन्त नारायण, अभय विश्वास भट्ट, संजय राय जी मौजूद रहे। भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन ने कहा कि अपने माता के पुण्यतिथि पर जरूरतमंद मरीजो के बीच फल वितरण करना अनोखा कार्यक्रम है। जरूरतमंदों की सेवा से पूर्वजो के आत्मा को शांति मिलती है। इस प्रकार के कार्यक्रम से जरूरतमंद लोग की सेवा होती है।

वही यशवन्त नारायण और सुनील पाठक ने कहा कि सुशील भट्ट जी हर पुण्यतिथि को इसी प्रकार के जनसेवा का कार्यक्रम करते है जो इनकी सकारात्मक सोच को दर्शाता है। वही पुत्र सुशील भट्ट एवं अशोक भट्ट ने कहा कि हर वर्ष पुण्यतिथि पर ऐसे ही सामाजिक कार्यक्रम किया जाता है। माता जी हमेसा से जरूरतमंदों को दान पुण्य करती थी एवं उनके मदद के लिए हमेसा खड़ी रहती थी।

उन्ही के प्रेरणा से हमदोनो भाई इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम करते रहे है जो सात वर्षों से अनवरत जारी है। इस मौके पर प्रमुख लोगो मे धर्मदेव भट्ट, विनीत कुमार, सोमन्स प्रकाश, उमेश राय, अभिमन्यु सिंह, राकेश रंजन सहित कई थे।

