न्यायपूर्ण नये बिहार के निर्माण के लिए बदलो बिहार महाजुटान में व्यवसायी संघ, भोजपुर पूरे तैयारी के साथ षामिल होगा।

आज दिनांक 20.02.2025 को व्यवसायी संघ भोजपुर जिला कमिटी की विस्तारित बैठक संपन्न हुई जिसमें सभी श्रेणी और हर तरह के व्यापार करनेवाले व्यवसायी षामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता जिला अघ्यक्ष श्री सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने की।
बैठक में व्यवसायियों ने अपनी समस्याओं और व्यवसाय से संबंधित बिहार की वर्तमान स्थिति को रखा और कहा कि समय आ गया है बिहार को बदलने का। बैठक में विषेशकर आरा नगर निगम दुकान के किरायेदार, जन वितरण प्रणाली के दुकानदार और ईंट निर्माता संघ भोजपुर के व्यवसायियों ने विस्तार से अपनी समस्याओं को रखा। जीएसटी विभाग पर जमकर चर्चा हुई और व्यवसायियों ने इस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होनें कहा कि विभाग मनमाने तरीके से काम कर रहा है।


बैठक को संबोधित करते हुए संघ के जिला सचिव और आरा सांसद कॉ. सुदामा प्रसाद ने कहा कि बढ़ती महंगाई और जनता की घटती क्रय षक्ति के कारण बाजारों मे ंसन्नाटा है सिर्फ षादी विवाह के अवसर पर हीं बाजारों मे ंरौनक दिखाइ्र देती है। बिहार और केन्द्र सरकार के गलत फैसलों और विभिन्न सरकारी विभागों की मनमानी के चलते सिर्फ व्यापारी हीं नदी आम जनता काफी परेषान है। सरकार के न्याय के साथ विकास का नारा पूरी तरह फेल है। ऐसी स्थिति में बिहार की जनता को एक नये बिहार की जरूरत है। इसलिए बदलो बिहार महाजुटान में व्यवसायियों को जमकर षिरकत करना चाहिए।
बैठक को श्री सुरेन्द्र प्रसाद, श्री रामेष्वर प्रसाद षाह, श्री उमाषंकर सिंह, ईंट निर्माता संघ के प्रदेष प्रवक्ता श्री मनोज सिंह, श्री निवास यादव, मो0 अब्दुल वहाव, श्री उमाषंकर सिंह, श्री संजय महासेठ, मो0 षहाबुद्दीन, श्री विनोद चंद्रवंषी, कृश्णा प्रसाद केषरी, श्री नंद कुमार ओझा ने संबोधित किया। बैठक में उपस्थित प्रमुख लोगों में बुटन यादव, मो0 इमामुद्दीन, सतीष गुप्ता, अखिलेष कुषवाहा, मनीश कुमार, विजय कुमार निशाद, व्यासमुनी पासवान, महेन्द्र सिंह, बब्लु गुप्ता, सुरेष प्रसाद सिंह, धनन्जय कुषवाहा, धनन्जय यादव, लक्ष्मण तत्वा, कृश्ण रंजन गुप्ता आदि उपस्थित थे।