पूर्व सैनिक केदारनाथ राय ने अपने पंचायत के विधवा महिला के लिए विधवा पेंशन किया शुरू

आरा: 16 फरवरी 2025 सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी संजय राय के निर्देशन में आरा प्रखंड के छोटकी सनदिया निवासी पूर्व सैनिक केदारनाथ राय के द्वारा अपने पंचायत के जरूरतमंद विधवा के लिए 100 रुपये प्रतिमाह अपने पेंशन की राशि से देने की घोषणा की हैं । इसके लिए आज सत्य इंटेंरनेशनल स्कूल के प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित कर सत्य विधवा पेंशन हेतु विधवा महिलाओं से फॉर्म भरवाया एवं उपस्थित ग्रामीणों द्वारा उसे सत्यापित किया गया।

सैकड़ो महिलाओं की उपस्थिति में इस कार्यक्रम की शुरुआत केदारनाथ राय ने गणेश वंदना से किया। इस दौरान इन्होंने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमने अपने जीवन मे विधवा महिलाओं को जीवकोपार्जन के लिए आर्थिक अभाव को नजदीक से देखा है। सरकार द्वारा भी इसके लिए राशि दी जाती है लेकिन इस महंगाई के दौर में वह पर्याप्त नही है।

इस कारण मैंने पूर्व सैनिक होने के नाते अपने पंचायत के जरूरतमंद विधवा महिलाओं को अपने पेंशन के हिस्से से सौ रुपया प्रतिमाह देने का निर्णय लिया हूँ । इस नेक कार्य की चर्चा क्षेत्र में तेजी से हो रही है। इन्होंने कहा कि राष्ट्र सेवा के बाद अब समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करने का मेरा यह माध्यम है।

इसके अलावे इन्होंने अपने विद्यालय में भी गरीब जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क पढ़ाते है। इस मौके पर लोकगायक छोटू छलिया एवं जिला पार्षद हरिफन यादव ने इसके लिए इनके प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस प्रकार के नेक कार्य जो समर्थवान है उन्हें जरूर करना चाहिए। यह अपने तरह का एक अनोखा कार्यक्रम है जो सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है।

इस मौके पर 65 महिलाओं से इसके लिए कागजात लिए गए ताकि उन्हें समय पर पेंशन की राशि दी जा सके।

इस मौके पर उपस्थित लोगों में रामबाबू प्रसाद, बैजनाथ सिंह, कामत प्रसाद, शम्भू राय, दिलीप राय, राजेन्द्र प्रसाद, रमेश प्रसाद, साहिबा प्रवीण, ममता कुमारी, सोनू कुमार, विशाल कुमार, आनन्द सिन्हा, प्रकाश कुमार, उमाशंकर सर,रानी ,समा परविन ,हनी कुमारी,ककैसा परविन समेत कई मौजूद थे।