समाजसेवी परमसुंदरा देवी के पुण्यथिति पर दलित बस्ती में बंटा साड़ी एवं भोजन

समाजसेवी परमसुंदरा देवी का दूसरा पुण्यतिथि धूम धाम से मनाया गया। जिसका नेतृत्व भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन ने किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने परमसुंदरा देवी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। पुण्यतिथि को लेकर चंदवा दलित बस्ती एवं बगवा, गड़हनी में कई कार्यक्रम किये गए।

जिसमे दलित बस्ती चंदवा में रोटी बैंक के माध्यम से सैकड़ो महिलाओं को साड़ी दिया गया एवं उपस्थित लोगों को भोजन कराया गया। वही बागवा एवं गड़हनी में भी सैकड़ो महिलाओं को साड़ी दिया गया एवं भोजन कराया गया।

इस मौके पर परमसुंदरा देवी के पौत्र गुड्डू सिंह बबुआन ने बताया कि दादी हमेसा से धार्मिक एवं सामाजिक कार्य करती थी। उन्ही के समय से गाँव के कमजोर वर्ग के लोगो को मदद किया जाता रहा है। उन्ही के प्रेरणा से आज भी हमारे परिवार द्वारा सामाजिक एवं धार्मिक कार्य लगातार किया जाता है।

इस मौके पर उपस्थित लोगों में अमित पिंटू, पिंकू सिंह, प्रीतम भारती, यशवन्त नारायण,सुनील पाठक, अभय विश्वास भट्ट, समाजेसवी संजय राय,पप्पू पांडेय, शाहिल,सम्मी, सोनू सिंह ,मुक्ति सहित रोटी बैंक के कई लोग थे।