महाकुंभ के लिए 900 धर्मावलम्बी को जत्था 21 बसों से भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन के नेतृत्व में रवाना

विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम प्रयागराज महाकुंभ में भाग लेने स्थानीय हनुमान मंदिर परिसर आरा से 900 धर्मावलम्बियों का जत्था भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन के सहयोग से 21 बसों से रवाना हुआ। इस मौके पर भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन,आरएसएस के यशवन्त नारायण, मंदिर के पुजारी सुमन बाबा, अभय विश्वास भट्ट, सुनील पाठक, संजय राय, अंकित राय ने बस को झंडी दिखाकर रवाना किया।


इस मौके पर सभी धर्मावलम्बियों ने हनुमान मंदिर में जाकर भगवान का दर्शन किया और आशीर्वाद लिया तथा जयकारा भी लगाया। इस दौरान सभी यात्रियो के लिए नाश्ता, पानी एवं वहां जीयर स्वामी जी महाराज के आश्रम में रहने एवं भोजन का प्रबंध किया गया है।
इस मौके पर सभी यात्रिओ के सफल यात्रा की कामना की गई।


इस दौरान भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन ने सभी धर्मावलम्बियों को महाकुंभ में जाने के लिए सुखद यात्रा की कामना की तथा आरा वासियों के मंगलमय जीवन की कामना की। रालोमो नेता सुनील पाठक एवं जदयू नेता अभय विश्वास भट्ट ने कहा कि महाकुंभ में संगम स्नान का अलग ही महत्व है। देश विदेश से लोग महाकुंभ में भाग लेने प्रयागराज जाते है। हमलोगों का सौभाग्य है कि आरा से भी इसमें सबकी सहभागिता है।
वही आरएसएस के यशवन्त नारायण ने कहा कि परम् श्रधेय जीयर स्वामी जी के सानिध्य में वहां सभी के आवासन एवं प्रसाद की व्यवस्था है। वही सामाजिक कार्यकर्ता संजय राय ने कहा की हम सभी हमेसा से धार्मिक एवं सामाजिक कार्यो में रहते है उसी के मद्देनजर इस प्रकार के कार्यक्रम किये जा रहे है। इन्होंने कहा कि अभी आगे भी महाकुंभ यात्रा चलता रहेगा।
इस मौके पर हनुमान मंदिर के महंत सुमन बाबा,अंकित राय, अजित सिंह, के के बाबा, राजू सिपाही, साहिल, समर, सम्मी जी सहित कई सामाजिक एवं धार्मिक लोग उपस्थित थे।