Satya

दलित बस्ती बहिरो में जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण किए

घमंडीराम गोवानी ट्रस्ट के बैनर तले सैकड़ो लोगो के बीच हुआ कम्बल वितरण

कमला अंकीबाई घमंडीराम गोवानी ट्रस्ट के बैनर तले आज बहिरो में जरूरतमंदों के बीच अभय विश्वास भट्ट की अध्यक्षता में सैकड़ो लोगो के बीच कम्बल वितरण किया गया । जिसका संचालन सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट के संयोजक संजय राय ने किया।

इस मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित मीना सर नवोदय वाले, रोलमो नेता अंकित राय, शिक्षक संतोष भट्ट , रवि जी , सुनील पाठक, यशवन्त नारायण उपस्थित रहे।

इस मौके पर उपस्थित सभी अतिथियों को पूर्व वार्ड प्रत्यासी सोनू पासवान के द्वारा अंगवस्त्र एवं माला देकर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन ने कहा कि आरा वासियों के लिए हम हमेसा से सेवा में रहे है।

वही जदयू नेता अभय विश्वास भट्ट ने कहा कि जरूरतमंदों को सेवा अभियान के तहत हमलोग दलित बस्ती बहिरो में जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण किए। हम सब सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले विगत कई दिन से कम्बल वितरण कर रहे है। इन्होंने कहा कि कमलाबाई अंकीबाई घमंडीराम ट्रस्ट हमेसा से सामाजिक कार्यो में मदद करता है।

वही शिक्षक सन्तोष भट्ट एवं संजय राय ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि सभी समर्थवान लोगो को नर सेवा नारायण सेवा के तर्ज पर मदद को आगे आना चाहिए।