Satya

महाकुंभ के लिए 80 धर्मावलम्बी को जत्था रवाना

विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम प्रयागराज महाकुंभ में भाग लेने स्थानीय हनुमान मंदिर परिसर आरा से 80 धर्मावलम्बियों का जत्था भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन के सहयोग से दो बसों से रवाना हुआ।

इस मौके पर आरएसएस के यशवन्त नारायण, मंदिर के पुजारी सुमन बाबा, अभय विश्वास भट्ट, सुनील पाठक, संजय राय, रोहित सिंह बजरंगी, अंकित चौबे ने बस को झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर सभी धर्मावलम्बियों ने हनुमान मंदिर में जाकर भगवान का दर्शन किया और आशीर्वाद लिया तथा जयकारा भी लगाया। इस दौरान सभी यात्रियो के लिए नाश्ता, पानी एवं वहां जीयर स्वामी जी महाराज के आश्रम में रहने एवं भोजन का प्रबंध किया गया है।

इस मौके पर सभी यात्रिओ के सफल यात्रा की कामना की गई। मौके पर यशवन्त नारायण एवं अभय विश्वास भट्ट ने कहा कि महाकुंभ में संगम स्नान का अलग ही महत्व है। देश विदेश से लोग महाकुंभ में भाग लेने प्रयागराज जाते है। हमलोगों का सौभाग्य है कि आरा से भी इसमें सबकी सहभागिता है।