Satya

हॉकरों को कम्बल से किया सम्मानित

कड़कती ठंड को देखते हुए जय प्रकाश स्मारक के पास सभी अखबार हॉकरों को भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन के तरफ से कम्बल प्रदान किया गया। इस मौके पर सभी हॉकरों को कम्बल एवं कार्यक्रम में मौजूद दैनिक जागरण अखबार के ब्यूरो चीफ कंचन किशोर जी, रोलमो नेता सुनील पाठक, सामाजिक कार्यकर्ता यशवन्त नारायण, सत्य चौरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक संजय राय, अंकित राय, शम्भू चौरसिया, अंकित चौबे, दीपक सिंह , हिंदुस्तान अखबार के धनंजय सिंह, मनीष यादव, कृष्णा प्रसाद को डायरी एवं पेन देकर सम्मानित किया गया।


मौके पर उपस्थित हॉकरों को सम्बोधित करते हुए जदयू नेता अभय विश्वास भट्ट ने कहा कि कई दिनों से हमलोग का यह अभियान लगातार चल रहा हैं।हमलोगों की कोशिश है की सभी जरूरतमंदों को हम सब कम्बल दे ताकि ठंड से किसी को कष्ट ना पहुचे।


वही आरएसएस के यशवन्त नारायण और रोलमो प्रदेश महासचिव सुनील पाठक ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम जरूर करना चाहिए। यह तबका हमेसा से अनछुआ रहता है। इनलोगो ने लोगो से अपील किया कि जो भी समर्थवान है उन्हें जरूरतमंदों को हर सम्भव मदद करना चाहिए।
वही मौजूद विभिन्न अखबार के प्रतिनिधियों ने इस कार्य की सराहना करते हुए आभार जताया।