सीधा सादा जीवन उच्च विचार के गांधीजी के विचार धारा के व्येक्ती थे -लालजी बाबू

बिहार प्रदेश अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति,पटना के तत्वाधान में लालजी बाबू अधिवक्ता का 8वी पुण्यतिथि समारोह का आयोजन एडवोकेट एशोसिएशन सभागार में हुआ।जिसकी अध्यक्षता महेंद्र प्रसाद सिन्हा ने किया।
मुख्य अतिथि नेत्र विशेज्ञ डॉ० सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि लालजी बाबू को गरीब-गुरबों का मददगार अधिवक्ता बताया।
लालजी बाबू के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डालते अजीत रंजन कुमार अधिवक्ता सह नोटरी ने कहा कि लालाजी बाबू सीधा सादा जीवन उच्च विचार के गांधीजी के विचार धारा के व्येक्ती थे।वे सदैव समाज के गरीब ,शोषित, कमजोर वर्ग के लोगों न्याय दिलाने में अग्रणी रहते थे। वह सदैव शिक्षित बनो गरीबों को मदद करो का प्रेरणा देते थे।
उनके तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने वाले अधिक्तवाओ में हर्षवर्धन उपाध्याय, बृजनंदन तिवारी ,निर्मल सिंह ,वीरेंद्र कुमार ओमप्रकाश पाल ,अरुण कुमार ,रामकुमार सिन्हा ,अरुण सिंह सुभाष चंद्र प्रसाद ,विद्यावती देवी दुर्गावती कुमार, अजय कुमार ,जनार्दन प्रसाद, ईश्वरचंद्र प्रसाद, दिलीप सिंह ,मिथिलेश कुमार सिंह ,अवधेश कुमार सिंह ,रामनाथ सिंह, कैप्टन सत्येंद्र सिंह, प्रोफेसर विजय कुमार सिंह ,कृष्णा बौद्ध,भोला महतो ,अजीत मेहता ,सतीश सिंह ,वीरेंद्र कुमार ,प्रशांत कुमार प्रसंनदत और सम्राट अशोक जन्मोत्सव समिति भोजपुर आरा के गणमान्य पदाधिकारी शामिल हुए।

