Satya

जदयू के बैठक में लोक कल्याणकारी योजना एवं पंचायत मजबूती पर चर्चा

जदयू वोट की नही वोटर की करता है चिंता: रविन्द्र सिंह

भोजपुर जिला जदयू एवं आरा महानगर जदयू की संयुक्त बैठक जदयू जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में परिसदन आरा के सभागार में आयोजित हुई। धन्यवाद ज्ञापन महानगर अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव संगठन विधानपार्षद रविन्द्र सिंह, राष्ट्रीय महासचिव सह विधानपार्षद भगवान सिंह कुशवाहा, प्रदेश महासचिव मनोरंजन गिरी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव संगठन विधानपार्षद रविन्द्र सिंह द्वारा बैठक में उपस्थित प्रखंड अध्यक्ष/सेक्टर अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष और जिले के वरिष्ठ साथियों को पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। साथ ही राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत चर्चा की गई और इन सभी कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करने एवं इसका लाभ जरूरतमंद लोगों को दिलाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने शीर्ष नेतृत्व द्वारा तय की गई 2025 विधानसभा सीटों को जीतने के लिए पूरी मजबूती से लग जाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में संगठन प्रभारी अशोक कुमार चौबे उर्फ पप्पू चौबे, कार्यालय प्रभारी सह प्रवक्ता शंभु प्रसाद सोनी, अभियान प्रभारी भीम सिंह पटेल, कोषाध्यक्ष मनोज पांडेय, संजय चौधरी, अभय विश्वास भट्ट, जयशंकर कुशवाहा, फिरोजा खातून, अमरीश सिंह, मनोज सिंह कुशवाहा, सुमेर सिंह कुशवाहा, रविन्द्र नाथ सिंह, विकास सिंह, अक्षयलाल चौधरी, अनूप पटेल, दुर्गा पटेल, मुन्ना बाबा सहित काफ़ी संख्या में जिला जदयू एवं आरा महानगर के साथी उपस्थित थे।