गांव लौटते समय ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया जिससे दोनों दोस्तों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई

बड़हरा प्रखंड के सेमरा गांव निवासी 1.आशीष कुमार पासवान उम्र 18 वर्ष,पिता संजय पासवान,2.ऋतिक पासवान उम्र 18 पिता-रामजी पासवान ये दोनों दोस्त स्नातक के छात्र थे और वे लोग रात्रि अपने मोटरसाइकिल से गांव लौटते समय ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया जिससे दोनों दोस्तों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई!पोस्टमार्टम हेतु आरा सदर लाया गया!घटना की जानकारी मिलते ही भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,बड़हरा प्रखंड सचिव नंदजी,कोईलवर प्रखंड सचिव बिष्णु ठाकुर,मेडिकल प्रभारी दीना जी,आइसा ज़िला सहसचिव रौशन कुशवाहा,बहिरो ब्रांच कमेटी सदस्य भीम पासवान,पूर्व वार्ड प्रत्याशी ज्ञांति देवी,अनिल पासवान आरा सदर अस्पताल पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी ली

और भोजपुर जिलाधिकारी से अनुमति लेकर रात्रि लगभग 12 बजे पोस्टमार्टम करवाया गया!भाकपा-माले ने ज़िला प्रशासन से दोनों मृतक के आश्रितों 5-5 लाख रुपया मुआवजा देने की मांग की है!
