Satya

राम राज्याभिषेक एवं श्री राम बनवास को दर्शकों के बीच दिखाया गया

मारुत नंदन सेवा समिति के भागवत कथा के आज पांचवे दिन बृंदावन की कथावाचिका पूज्य अर्चना दीदी द्वारा भागवत कथा में भगवान में नाम के महत्व के बारे में बताया गया ।साथ ही साथ प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में भागवत में कहीं गई कथा के अनुसार जीवन में आत्मसात करने की बात की गई ।भागवत कथा में हजारों भक्तगण की भागीदारी हुई जिन्होंने भागवत कथा का श्रवण किया ।महंत सुमन बाबा,अध्यक्ष सतेन्द्र नारायण सिंह ,त्रिवेणी सिंह के कुशल नेतृत्व में भागवत कथा भव्य रूप में हो रही है ।मंच संचालन सचिव डॉ सुनील सिंह ने किया ।इस अवसर पर कोषाध्यक्ष संजय राय सह सचिव कुमार मोहित,रोटी बैंक के राजेश कुमार,रवि सहाय सहित कई भक्तगण उपस्थित थे ।
वही काशी धाम से पधारे रामलीला समिति के कलाकारो द्वारा रामलीला का मंचन किया गया ।जिसका हजारों भक्तगणों ने आनंद लिया ।जिसकी अध्यक्षता गुड्डू सिंह बाबुआन ने किया ।


रामलीला का मंच संचालन अभय विश्वास भट्ट ने किया।
वही काशी से आये रामलीला मंडली के द्वारा राम राज्याभिषेक एवं श्री राम बनवास को दर्शकों के बीच दिखाया गया। जिसकी काफी सराहना दर्शकों ने की वही श्रीराम बनवास को देख कर दर्शक काफी भावुक हो गए।
आज रामलीला मंच पर एमएलसी जीवन कुमार, डॉ पी सिंह, रिंकू सिंह मुखिया, शिक्षाविद अखिलेश कुमार, मनोज पटेल, बाल्मीकि शर्मा, हरेंद्र सिंह तोमर,अधिवक्ता आशुतोष पांडेय, सुनील पाठक, पवन जयसवाल, पुष्पा कुशवाहा,मीना सर नवोदय वाले
को अंगवस्त्र एवं माला से सम्मानित किया गया।
मौके पर यशवन्त नारायण, संजय राय,अभय विश्वास भट्ट, रोहित सिंह बजरंगी, अंशु सिकरिवाल, अंकित राय, रबिश कुमार,विकास कुमार समेत कई थे।

Sanjay Ray

Nandani Singh