आइलाज के राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल करने का आह्वान किया
ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस (आइलाज )का दूसरा राष्ट्रीय सम्मेलन 21- 22 दिसंबर कटक उड़ीसा में सफल करो

अधिवक्ता संगठन का आइलाज ने सिविल कोर्ट आरा में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर आइलाज के राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल करने का आह्वान किया—
सम्मेलन के मुख्य अतिथि माननीय एक के पटनायक सेवानिवृत जज सुप्रीम कोर्ट और मुख्य वक्ता माननीय के चंद्ररु सेवानिवृत जज मद्रास हाई कोर्ट होंगे,

ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस सिविल कोर्ट आरा नया भवन दूसरा तला में एक् प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया गया प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया , लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी ने बताया कि ऑल इंडिया लॉर्ड्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस का दूसरा राष्ट्रीय सम्मेलन उड़ीसा के कटक में 21 -22 दिसंबर24 को आयोजित है इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि श्री एके पटनायक रिटायर्ड जज सुप्रीम कोर्ट एवं मुख्य वक्ता श्री के चंद्ररू रिटायर जज मद्रास हाई कोर्ट होंगे– इस सम्मेलन में अधिवक्ता हित सामाजिक न्याय आरक्षण संविधान मानवाधिकार कि दिशा में काम करने वाला अधिवक्ताओं का एक प्रगतिशील संगठन है इस सम्मेलन में देश से 200 प्रतिनिधि शामिल होंगे पूरे देश से 15- 16 राज्यों से प्रतिनिधि इस सम्मेलन में शामिल होंगे बिहार से 15 प्रतिनिधि शामिल होंगे और भोजपुर से दो प्रतिनिधि अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी और वृंदावन सिंह यादव बतोर प्रतिनिधि शामिल होंगे आइलाज कानूनी पेशावर के प्रगतिशील वर्गों को बीच एक जन संगठन के रूप में स्थापित करना कानूनी पेशवारों के बीच आर्थिक सामाजिक असमानता को दूर करना विशेष रूप से उन लोगों के लिए जो सामाजिक रूप से उत्प्रेरित समुदाय आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों महिलाओं के प्रथम पीढ़ी के अधिवक्ता से आते हैं अधिवक्ताओं पर हो रहे हमले खतरों के मध्य नजर अधिवक्ता संरक्षण कानून लागू करने तक संघर्ष करते रहना है

केंद्र राज्य सरकार और बार काउंसिल से सामाजिक सुरक्षा योजना योजनाओं को सुनिश्चित करना जिसमें नामांकन से 5 वर्ष तक के अधिवक्ताओं के वजीफा सभी अधिवक्ताओं के लिए चिकित्सा बीमा दुर्घटना आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर पारिवारिक सदस्य को उचित सहायता मुआवजा राशि 60 वर्ष से अधिक उम्र के , अधिवक्ता को पेंशन योजना शामिल करने के लिए संघर्ष का आह्वान करता है न्यायालय परिसर एसोसिएशन भवन वकालतनामा में अधिवक्ताओं को सम्मान बैठने की जगह आधुनिक समृद्धि लाइब्रेरी स्वच्छ पेयजल पर्याप्त शौचालय इत्यादि व्यवस्था सुनिश्चित करना कानून के छात्रों को मुद्दों को उठाने जिसमें शिक्षा तक पहुंच से छात्रवृत्ति इंटर्नशिप वजीफा सहायता आदि शामिल है इसी तरह कानूनी क्लर्क को कानूनी बिरादरी से जुड़े कर्मचारियों के मुद्दों को भी उठाना इन सब सवालों पर अधिवक्ताओं का संगठन का आइलाज इस सम्मेलन में गंभीरता पूर्वक विचार बहस करेगा इसको पूरा करने के लिए संघर्ष के दिशा में बहस कर संगठन को नए दिशा देने का काम किया जाएगा! प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल प्रमुख अधिवक्ताओं में ऑल इंडिया , लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस AILAJके राष्ट्रीय परिषद के सदस्य अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी राज्य संयोजन समिति बिहार के सदस्य कामेश्वर प्रसाद सिंह यादव ज्योति कलश भरत पंडित निर्मल राम शिवजी सिंह यादव राहुल बाबा सिंह ललू कुमार शामिल थे
