नीतीश कुमार रोजगार देने की बजाय युवाओं पर लाठियां बरसा रही है-शिवप्रकाश रजंन

भाकपा-माले द्वारा आयोजित बदलो बिहार महाजुटान रैली 9 मार्च 2025 को प्रस्तावित है इस रैली की तैयारी और इंकलाबी नौजवान सभा का संगठन विस्तार पर भी बातचीत हुई!

बैठक को सम्बोधित करते इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य सचिव व अगियांव विधायक शिवप्रकाश रंजन ने नौजवानों के समस्यायों पर विस्तार से बात रखते हुए उन्होंने कहा की केंद्र सहित बिहार में डबल इंजन की सरकार नौजवानों के सवालों से पूरी तरह भाग रही है! शिक्षा,रोजगार और लगातार हो रहे प्रतियोगिता परीक्षाओं में पेपर लीक से छात्र-युवा नौजवान खुद को ठगा और बहताशा महसूस कर रहे हैं!इसलिए सभी वर्गो के नौजवानों को अपने रोजगार और अधिकार के लिए इंकलाबी नौजवान सभा से जुड़कर लड़ाई लड़नी चाहिए और अपने रोजगार और अधिकार के लिए 9 मार्च को पटना में होने वाले बदलो बिहार महाजुटान रैली में नौजवानों का भारी जुटान हो ताकि आने वाले नई सरकार शिक्षा और रोजगार की गारंटी करें !

साथ ही संगठन का विस्तार और प्रखंड व जिला सम्मेलन आयोजित करने पर बात हुई!
बैठक में उपस्थित अगियांव विधायक शिव प्रकाश रंजन सहित जिलाध्यक्ष निरंजन केशरी,माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,जिला सह सचिव विशाल कुमार,अखिलेश गुप्ता,अप्पू यादव,कन्हैया कुमार,अमित यादव,दिलीप कुमार,रितेश पासवान,पंकज कुशवाहा,अभिनव कुमार,प्रदीप कुमार,राहुल कुमार,वीर कुंवर सिंह सहित दर्जनों नौजवान थे!
Sanjay Ray
