Farmers there praised the work of current president Priya Singh in Masadha PACS elections.

मसाढ़ पैक्स चुनाव में वर्तमान अध्यक्ष प्रिया सिंह के कार्यो की प्रशंसा किए वहां के किसान

मसाढ़ पैक्स चुनाव का प्रचार अब अंतिम दौर में है। वर्तमान पैक्स अध्यक्ष प्रिया सिंह लगातार जनसम्पर्क कर रही है। आज अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश सिंह ने कहा कि मैंने आने कार्यकाल में सरकार द्वारा ढ़ी जा रही हर सुविधा का लाभ किसानों को दिया है। हमारे यहां कभी भी खाद की किल्लत नही हुई और उचित दर पर किसानों को उपलब्ध कराया जाता है। फसल की खरीददारी भी सरकार द्वारा निर्धारित दर पर होती है जिससे किसानों के चेहरे पर मुस्कान रहता है। हमारी अगली योजना किसानों के खेती की मिट्टी का जांच कराकर फसल लगाने की है ताकि किसानों को अपने फसल के बारे में उचित जानकारी मिले ताकि फसल अच्छा हो। इसके साथ ही कई योजना का लाभ भी किसानों को दिया जाता है। हमारे यहां चुनाव अब खुद किसान लड़ रहे है और इन्होंने कहा कि किसानों का जो समर्थन प्यार स्नेह मिल रहा उससे स्पष्ठ है कि चुनाव भारी बहुमत से जीतेंगे।