महावीर मंदिर रमना आरा के तत्वाधान में श्रीमद् भागवत कथा,राम कथा के दूसरे दिन आरती के साथ कथावाचक पवन तिवारी द्वारा श्री राम कथा का श्रवण कराया गया ।राम कथा का श्रवण करके भक्त भाव विभोर हो गये ।

इसके पश्चात अयोध्या के महान संत मधुसूधन जी महाराज के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कराया गया ।भागवत कथा के दूसरे दिन बताया गया की कलयुग और अधर्म साथ साथ रहते है ।श्रीमद् भागवत का परिचय कराते हुए मधुसूधन जी महाराज द्वारा बताया गया की भागवत में ही भगवान श्रीकृष्ण है ।भागवत की महिमा को बताते हुये कहा गया की आपके द्वारा किये गये पाप का पश्चाताप करते हुये भागवत कथा सुना जाये तो आपके पाप धुल जाते है ।

भागवत में ही ज्ञान और भक्ति शामिल है ।मनुष्य का वाणी,व्यवहार एवं कर्म से भी भगवान का पूजन होता है । किसी के दुख को देखकर उसके लिये कुछ करने उसके दुख को दूर करने का प्रयास करना भी भगवान का पूजन होता है ।साथ ही साथ गुरु के महत्व के बारे में ज्ञान दिया गया ।

महावीर मंदिर रमना के महंत सुमन बाबा ,अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह,उपाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह,उपाध्यक्ष गुड्डू सिंह बाबूआन,कोषाध्यक्ष संजय राय के सफल नेतृत्व में कथा भव्य रूप में हो रहा है ।मंच संचालन डॉ सत्यनारायण उपाध्याय,अभय विश्वास भट्ट द्वारा किया गया । सह सचिव कुमार मोहित द्वारा व्यवस्थापक की जिम्मेदारी निभाई गई ।मुख्य यजमान ठाकुर राजकिशोर सिंह,उर्मिला देवी सहित प्रेम कुमार पंकज (अधिवक्ता)कवि कमल किशोर, अंकित कुमार पांडेय,रोहित श्रीवास्तव सहित कई भक्तगण उपस्थित थे ।

आज भागवत कथा में महावीर मंदिर के अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण सिंह,उपाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह,उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह,रमेश कुमार,अनिल कुमार राय,राकेश कुमार पांडेय,संजय कुमार सिंह,उग्रेश सिंह,मुन्ना कुमार राय,तेज प्रताप सिंह,रमेश कुमार दुबे की विशेष उपस्थिति रही ।सभी अतिथियों को सम्मानित करते हुये महावीर जी का सम्मान पत्र और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया । वही वृंदावन से पधारे झांकी समिति के कलाकारो द्वारा झांकी का प्रस्तुति किया गया ।किया गया ।जिसका हजारों भक्तगणों ने आनंद लिया ।