स्व सूर्यकालो देवी के आठवी पुण्यतिथि पर दलित बस्ती के बच्चो के साथ मनाया होली

समाजसेविका स्व सूर्यकालो देवी के आठवी पुण्यतिथि पर आज उनके द्वय पुत्र शिक्षक सुशील भट्ट एवं अशोक भट्ट के नेतृत्व में आरा नगर निगम कार्यालय के समीप दलित बस्ती के बच्चो के साथ होली मीलन आयोजित हुआ।

इस मौके पर अतिथि के रूप में सुनील पाठक,अंशु सिंह सिकरिवाल, संतोष पांडेय, बम ओझा, कमलेश कुंदन,संजय राय जी मौजूद रहे।

सर्वप्रथम स्व सूर्यकालो देवी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। वही छोटे बच्चो के साथ होली खेलते हुए बच्चो को होली की सामग्री अबीर गुलाल, खिलौना, गुब्बारा, पुचकारी एवं खाने के समान वितरण किया गया। रालोमो नेता सुनील पाठक ने कहा कि अपने माता के पुण्यतिथि पर दलित समाज के छोटे बच्चो के साथ होली मिलन करना अनोखा कार्यक्रम है। ऐसे आयोजन से सामाजिक समरसता बढ़ती है।

संजय राय ने कहा कि सुशील भट्ट जी हर पुण्यतिथि को इसी प्रकार के जनसेवा का कार्यक्रम करते है जो इनकी सकारात्मक सोच को दर्शाता है।
वही पुत्र सुशील भट्ट एवं अशोक भट्ट ने कहा कि हर वर्ष पुण्यतिथि पर ऐसे ही सामाजिक कार्यक्रम किया जाता है। माता जी हमेसा से जरूरतमंदों को दान पुण्य करती थी एवं उनके मदद के लिए हमेसा खड़ी रहती थी। उन्ही के प्रेरणा से हमदोनो भाई इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम करते रहे है जो सात वर्षों से अनवरत जारी है।

इस मौके पर प्रमुख लोगो मे कुमार विजय,हिमांशु शेखर, धर्मदेव भट्ट, विनीत कुमार, सोमन्स प्रकाश, उमेश राय, सहित कई थे।
