भोजपर फुटबॉल लीग का पहला सेमीफाइनल मैच हिरोर बनाम एथेलिटीको के बीच हुआ।
जिला फुटबॉल संघ भोजपुर आरा के तत्वाधान में आयोजित राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 2025 -26 का प्रथम सेमीफाइनल मैच शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब आरा बनाम एथलेटिको आरा के बीच खेला गया।

इस मैच के मुख्य अतिथि भोजपुर फुटबॉल संघ के संरक्षक अशोक मानव ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिला कर परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया।
मैच के शुरुआत में एथलेटिको आरा कि टिम ने ने एक गोल कर दिया और मैच में एक गोल से बढ़त ले ली मध्यांतर तक एथलेटिको आरा की टीम कि टीम एक गोल से मैच में बढत बनाये हुए थी मध्यांतर के तुरंत बाद शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब आरा को एक पेनाल्टी मिला और उस पेनल्टी के जरिए शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब आरा गोल बराबरी करने में कामयाब रही शाहाबाद के लिए गोल जर्सी नंबर 9 धीरज कुमार रजक ने किया और अपनी टीम को मैच में बढ़त दिला दी यह बढ़त अंतिम तक कायम रहा और आखिर में बराबरी पर मैच छूटा और

अंत में निर्णायकों द्वारा मंत्रणा करने के बाद पेनल्टी शूटआउट का निर्णय लिया गया पेनल्टी शूटआउट में शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब आरा ने एथलेटिको आरा को 5-2 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया इस मैच के निर्णायक के रूप में सुजीत कुमार डॉ रंजन कुमार सिंह धनजी कुमार और राजकुमार जी थे। इस तरह फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप का दूसरा सेमीफाइनल मैच दिनांक 28 दिसंबर 2025 को दक्षिण इकौना फुटबॉल क्लब बनाम आदर्श फुटबॉल क्लब बेरथ के बीच अपराहन 1:00 बजे से खेला जाएगा मौके पर उपस्थित लोगों में लिग संयोजक वीर बहादुर यादव धर्मेश उपाध्याय झमन जी शमशाद खान नितिन कुमार अशोक यादव हलचल यादव अरविंद यादव सरोज यादव नीरज यादव जयराम यादव उपस्थित थे।
