स्व राधमोहन सिंह जी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसानंगीक संगठन विश्व हिंदू परिषद के पूर्व प्रान्त संगठन मंत्री स्व राधा मोहन सिंह जी का निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन राज ऑप्टिकल के ऊपर शहीद भवन के सभागार में यशवन्त नारायण जी के नेतृत्व में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी भाजपा नेता जीवन कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक चौरसिया एवं अमित पांडेय के द्वारा किया गया।

इस मौके पर उनके तैल चित्र पर उपस्थित लोगों के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। ततपश्चात वक्ताओं ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व राधामोहन सिंह जीसंस्कार भारती बिहार के प्रथम संगठन मंत्री एवं बिहार प्रदेश के संस्थापक सदस्य थे। इन्होंने 1966 से संघ कार्य का प्रारंभ किया तथा 1968 से चार वर्षों तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरा एवं बक्सर) में प्रचारक के रूप में समाज जीवन को दिशा दी। वर्ष 1973 से 1988 तक विद्या भारती के संगठन मंत्री के रहते शिशु मंदिर योजना को पटना सहित पूरे बिहार में सुदृढ़ एवं विकसित करने में आपकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही।2007 तक संस्कार भारती बिहार में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के उपरांत 2008 से 2015 तक आपने विश्व हिंदू परिषद में संगठन मंत्री का दायित्व भी निष्ठापूर्वक संभाला।

ये अपने देह-दान संकल्प के अनुरूप इनका पार्थिव शरीर 5 दिसम्बर 2025 को दोपहर 1 बजे IGIMS, पटना के एनाटॉमी विभाग को समर्पित किया। वक्ताओं ने कहा कि इनके निधन के बाद भी इनका शरीर समाज को समर्पित करना सबसे बड़ा समाजसेवा है।

वही भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि ऐसे महापुरुष का भोजपुर में जन्म होना हमसब के लिए गौरव का बात है। वही यशवन्त नारायण ने कहा मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि स्व राधामोहन सिंह जी के समाज को जीवन समर्पण को देखते हुए कल इनके गाँव बन्धु छपरा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे ज्यादा से ज्यादा लोग पहुँचे ताकि सामाजिक कार्य करने वाले का आत्मबल बढ़े। कार्यक्रम के अंत मे धन्यवाद ज्ञापन श्री रबिश सिंह ने किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों में अमन कुमार, मोहन कुमार, अनिरुद्ध सिंह, अमरजीत जी, प्रकाश बजरंगी, दीपक जी, विक्की जी,अनुराग जी समेत कई थे।
