सन्देश के समग्र विकास के लिए राधाचरण साह को दे वोट : उपेन्द्र कुशवाहा

सन्देश विधानसभा के राजग समर्थित जदयू प्रत्याशी राधाचरण साह के समर्थन में आज चांदी बाजार पर विशाल जन सभा का आयोजन हुआ। जिसमें हजारों की संख्या में लोगो की सहभागिता रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह जबकी संचालन रालोमो नेता जागा कुशवाहा और शम्भू सोनी ने किया। रालोमो कि अध्यक्ष सह सांसद उपेन्द्र कुशवाहा के हेलीकॉप्टर आते ही गगनभेदी नारे गूंजने लगे। राजग समर्थकों ने रालोमो अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा एवं जदयू प्रत्याशी राधाचरण साह का ढोल नगाड़े एवं बड़े माला से स्वागत किया। इस मौके पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष सह राज्य सभा के सांसद उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन के लोग काम नही सिर्फ बकवास करते हैं जबकि एनडीए विकास की बात करती है। एनडीए में कोई जात-पात नहीं है। इसमें सबका साथ सबका विकास की बात होती है। इन्होंने कहा कि सन्देश विधानसभा में सरकारी स्नातकोत्तर कॉलेज नहीं है, यहां के एनडीए प्रत्याशी राधाचरण साहवको जिताएं।जीतने के बाद यहां कॉलेज खोलने का काम करेंगे। हम भरपूर मदद करेंगे। जनता ने हमें वो ताकत दी है। उपेन्द्र किसी से टिकट मांगता नहीं है। हम खुद टिकट बांटते है। इस समय छह सीट हमको मिला। जो सभी का ख्याल रखते हुए सभी जाति धर्म को सम्मान कर टिकट दिया। छह नवम्बर को राधाचरण साह के चुनाव चिन्ह तीर पर बटन दबाकर विजयी बनाएं। विपक्षी पर हमला करते हुए कहा कि इस विधानसभा में कोई भी बड़ी योजना का न आना यहां के वर्तमान प्रतिनिधि की विफलता है। सिर्फ जात पात कर वोट लेने का काम किया जाता है। जबकि हमलोग क्षेत्र के सम्पूर्ण विकास के लिए काम करते है। अभी इस क्षेत्र में राधाचरण की लहर चल रही है इसे इसी उत्साह के साथ लोगो का मतदान भी कराना है सभा मे उपस्थित लोगों में रालोमो जिलाध्यक्ष रोहित कुशवाहा, लोजपा रामविलास के अध्यक्ष राजेश्वर पासवान, जदयू नेता विद्यानंद विकल, बबन यादव, भाजपा नेता नागेंद्र यादव, जदयू नेता कामेश्वर कुशवाहा, पुष्पा कुशवाहा, कौशल यादव, मिया सिंह,अभय विश्वास भट्ट, परवेज जी, मुकुल सिंह, ब्रजेश यादव, सुशील तिवारी, विमलेश सिंह, प्रियांशु कुशवाहा,कुंदन शर्मा, राजीव रंजन श्रीवास्तव, कन्हैया साह, मनोजा देवी समेत कई लोग मौजूद थे।