तरारी प्रखंड उच्च एवं तकनीकी शिक्षा का बनेगा केंद्र : विशाल प्रशांततरारी
जिले का सबसे सुदूरवर्ती इलाका तरारी कभी पिछड़ा क्षेत्र के नाम से जाना जाता था। यह क्षेत्र विकास के लिए तरस रहा था न आने जाने के साधन थे न ही बढ़िया सड़क। शिक्षा ब्यवस्था, स्वास्थ्य ब्यवस्था भी लचर था। यहां सबसे ज्यादा महागठबंधन के ही प्रतिनिधि बने,लेकिन क्षेत्र का विकास नही हुआ। जब हमारे पिता श्री सुनील पांडेय यहां से प्रतिनिधि बने तब यहां विकास की किरण पहुँची, लेकिन किसी कारणवश यहां प्रतिनिधि बदले और तरारी फिर विकास से कोसो दूर हो गया।

पिछले साल उपचुनाव में जब यहां से आप सब मुझे अपना आशीर्वाद देकर प्रतिनिधि चुना उसके बाद मात्र 9 महीने में ही यह क्षेत्र विकास होने के कारण कई उपलब्धि हासिल किया। मैंने जो भी वादा किया उसे पूरा करने में दिन रात लगा दिया । जिसके परिणामस्वरूप यह क्षेत्र विकास के लिए फिर चर्चा में आ गया। कुछ काम अभी नही हो पाया है जिसे मैं आप सभी के आशीर्वाद से प्रतिनिधि बनकर पूरा करूंगा। आने वाले समय मे यह क्षेत्र उच्च शिक्षा के लिए जाना जाएगा। यहां उच्च शैक्षणिक संस्थान एवं तकनीकी शिक्षा की ब्यवस्था की जाएगी ताकि हमारे बच्चो को बाहर जाकर न पढ़ना पड़े। उक्त बातें तरारी विधानसभा के राजग समर्थित भाजपा प्रत्यासी विशाल प्रशान्त उर्फ सुशील पांडेय ने अपने जन सम्पर्क कार्यक्रम के दौरान आयोजित नुक्कड़ सभा को संवोधित करते हुए कही।

तरारी प्रखंड के सेदहां पंचायत के सेदहां, बेलडीहरी,रामनगर,राजवार टोला, पासवान टोला, गंगटी,अमहरुआ, हरदियाँ, जेठवार में आज भाजपा प्रत्यासी विशाल प्रशांत ने जन संर्पक अभियान चलाया। जगह जगह पर ग्रामीण द्वारा विशाल प्रशान्त जिंदाबाद, सुनील पांडेय जिंदाबाद, राजग गठबन्धन जिंदाबाद के गगनभेदी नारे लगे। राज्य एवं केंद्र सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने से हर वर्ग में खुशी की लहर दिखी। महिलाओं में राजग के प्रति रुझान स्पष्ठ दिखा। जन सम्पर्क के दौरान विशाल प्रशान्त ने लोगो का सुझाव भी लिया।

इस मौके पर प्रमुख लोगो मे सुदामा महतो,शिवलग्न सिंह,लवकुश, अरविंद पासवान,जानकी राजवार, प्रयाग सिंह, बबन सिंह सेदहां मुखिया, उमेश चंद्रवंशी, रणजीत यादव, अभय सिंह, रामजी साह, प्रमोद राय समेत कई स्थानीय प्रतिनिधि लोग थे।
