चुनाव मैं नही तरारी की जनता लड़ रही: विशाल प्रशान्त
तरारी विधानसभा का चुनाव मैं नही यहां की जनता लड़ रही। जहाँ भी जा रहा हूँ लोग उतनी ही गर्मजोशी से स्वागत कर रहें। जात पात की सारी बंधन यहां टूट चुकी है, लोगो का मिल रहा प्यार स्नेह और समर्थन मेरे विश्वास को और मजबूत कर रहा।

उक्त बातें तरारी विधानसभा के राजग समर्थित भाजपा प्रत्यासी विशाल प्रशांत उर्फ सुशील पांडेय ने तरारी प्रखंड के देव पंचायत के रन्नी, इटहुरि, देव मलियाबाग, देव , चंदा में जनसम्पर्क के दौरान आयोजित नुक्कड़ को संवोधित करते हुए कही।

इन्होंने कहा कि मेरे द्वारा अल्प समय मे क्षेत्र के किये विकास के प्रति भरोसा स्पष्ठ दिख रहा। लोग अब पूरी तरह एनडीए के सरकार बनाने के लिए तैयार है।

जन सम्पर्क अभियान में प्रमुख लोगो मे पूर्व प्रमुख तरारी जयशंकर पासवान, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष परमानंद पासवान, जदयूनेता शिवम कुशवाहा, जोगिंदर राय, बरमेश्वर पांडेय, रमेश यादव, मदन चंद्रवंशी, महेश पासवान, रमेश पासवान, अनिल चंद्रवंशी, अनूप रवानी समेत कई लोग थे।
