30 वीं टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में बिहार महिला टीम को तृतिय स्थान

राजेश पायलट स्टेडियम दौसा राजस्थान में आयोजित 30वीं जूनियर राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में बिहार महिला टीम का सेमीफाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश से साथ खेला गया जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बिहार महिला टीम ने काटे के मुकाबला में एक रन से उत्तर प्रदेश से पराजित हुआ। तृतीय स्थान के लिए बिहार और छत्तीसगढ़ के साथ मैच खेला गया। बिहार महिला टीम की कप्तान मुस्कान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

बल्लेबाजी करते हुए कप्तान मुस्कान और उप-कप्तान प्रियांशी रानी ने 30 रनों की साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दी पहले विकेट खोने के बाद कुमकुम ने 6 गेंद पर 20 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को 60 रनों तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए छत्तीसगढ़ की टीम भी 60 रन ही बना पाई इस प्रकार में स्थाई हो गया ।

आयोजन समिति द्वारा बिहार महिला टीम और छत्तीसगढ़ महिला टीम को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान दिया गया। इस मौके पर बिहार टेनिस बॉल संघ के सचिव जावेद अनवर, हरिओम शंकर उपस्थित थे।इस आशय की जानकारी बिहार महिला टीम के मैनेजर सह कोच कुमार विजय ने दी।