नीतीश–भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का गूंजा संकल्प

आरा समेत भोजपुर की सातों सीटें जीतेगा इंडिया गठबंधन: कुणाल

बिहार में बदलाव की लहर चल रही है. बिहार के पिछड़ेपन, महा–गरीबी, बेरोजगारी, पलायन, विकास के नाम पर मची लूट, दलित–पिछड़े–अकलियत गरीबों और महिलाओं पर बढ़ते जुल्म और चरम अपराध के खिलाफ बदलाव की लहर चल रही है. 20 साल की इस ‘डबल इंजन सरकार’ के आखिरी दिन चल रहे हैं. सरकार को उखाड़ फेंकना अब जनांदोलन बन चुका है. आरा समेत भोजपुर की सभी 7 सीटों पर इंडिया गठबंधन की भारी जीत तय है.

कन्वेंशन के मुख्य वक्ता के तौर पर बोलते हुए कुणाल ने कहा कि बिहार में 94 लाख परिवार 6 हजार मासिक आय से भी कम पर गुजर करते हैं. मोदी जी बिहार आकर लगातार घोषणा कर रहे हैं पर पिछली घोषणा का हिसाब नहीं दे रहे हैं. अडानी को एक रु. की दर से 1050 एकड़ अनमोल ज़मीन दे दी गई पर भूमिहीनों के आवास, स्कूल भवन, अस्पताल आदि के लिए जमीन नहीं है. गरीब अवाम चुनाव में इसका हिसाब लेने के लिए तैयार है. वोट चोरी इसे अब नहीं रोक पाएगी.किसानों को मुआवजे की बजाए लाठी-गोली, लेकिन काॅरपोरेटों के लिए सरकार बिछा रही मखमल बिहार के नौजवान भारी तादाद मे पलायन करते है।

दिल्ली मे भाजपा का नारा था ‘जहां झुग्गी, वहीं मकान।’ लेकिन ज़ब सरकार बनी तो दिल्ली की झुग्गियों में बसे प्रवासी बिहारियों को उजाड़ दिया गया। इस बार बिहार की चुनाव सिर्फ बिहार की नही देश का चुनाव बन गया है। कन्वेंशन को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय कमिटी सदस्य अभ्युदय ने कहा कि भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग ने एसआईआर के जरिये आम जनता का मताधिकार छीनने का अभियान चला रखा है. प्रवासी मजदूरों को ‘बाहरी’ घोषित करने पर आमादा है. उन्होंने आरा में भाजपा विधायक द्वारा गरीब दलित-अल्पसंख्यक मतदाताओं का नाम कटवाने के लिए प्रशासन पर बनाये जा रहे दबाव का उदाहरण देते हुए कहा कि हमें इसे हरगिज सफल नहीं होने देना है. उन्होंने कहा कि वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा चारों ओर गूंज रहा है.

बूथों को बदलाव की लड़ाई का केंद्र बना देना है. अगिआंव के पूर्व विधायक मनोज मंजिल ने कहा कि संविधान को रौंदने वाली ताकतों ने देश में लूट मचा रखी है और अब बिहार में अडानी को एक रु. की दर से 1050 एकड़ अनमोल जमीन देकर किसानों पर लाठियां चलवाई जा रही हैं. बिहार इसका बदला ज़रूर लेगा. देश के उन्मादी और बिहार के ठगवादी -अत्याचारी सारकार को उखाड़ फेकना हैं.

डुमराँव विधायक अजित कुशवाहा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर्ज के बोझ से दबी महिलाओं को दस हजार का सब्जबाग दिखा रहें हैं. हमारी मांग है कि छलावा बंद हो. सभी महिलाओं के कर्ज माफ हों और पिछले वादे के मुताबिक सभी 94 लाख परिवारों को 2 लाख रुपए दिए जाएं. अगिआंव विधायक शिव प्रकाश रंजन ने कन्वेंशन को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के बेरोजगार हताशा और आक्रोश में जी रहे हैं. पलायन को मजबूर हैं. चुनाव के समय भत्ते के नाम पर उन्हें घूस देकर बरगलाया नहीं जा सकता. सरकार बदलकर , बिहार बदलने के लिए नौजवान तैयार हैं. कनवेंशन में इंसाफ मंच के राज्य सचिव व इंडिया गठबंधन के पूर्व आरा प्रत्याशी कयामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आरा के बूथ संख्या 368 व 369 से 220 मतदाताओं का नाम संदेश विधानसभा में स्थानांतरित करने के लिए भाजपा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने लेटर पैड पर आवेदन दिया है जिसमें दलित,अति पिछड़े, अल्पसंख्यक समुदाय के लोग हैं. वहीं बूथ संख्या 156 पर भाजपा बीएलए द्वारा 93 गरीबों का नाम वोटर लिस्ट से काटने के लिए आवेदन दिया गया है. बूथ संख्या 234 पर फर्जी आवेदकों के जरिए 15 दलित मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से काटने के लिए दिया गया है.

यह साबित करता है कि SIR के तहत भाजपा और चुनाव से जुड़े पदाधिकारीयों की मिलीभगत है और गरीबों का नाम वोटर लिस्ट से काटने का खेल चल रहा है. इनकी वोट चोरी पकड़ी गई है और चुनाव में आरा की जनता इसकी मुकम्मल सजा देगी. कन्वेंशन से प्रस्ताव लिया गया कि आरा रेलवे स्टेशन बिल्डिंग की छत के टुकड़े गिरने से एक यात्री घायल हो रहे हैं पर इसके समाधान के बजाय रेल परिसर में भाजपा नेता आर के सिंह द्वारा अवैधानिक तौर पर वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा का अनावरण करना आरा सांसद व भाकपा-माले के खिलाफ ओछी हरकत है. यह कंवेंशन इसकी भर्त्सना करता है और मोदी सरकार के रेल मंत्रालय से स्पष्टीकरण की मांग करता है. ज्ञातव्य है कि आरा सांसद सुदामा प्रसाद संसद की रेलवे स्टेंडिंग कमेटी के सदस्य भी हैं.भाकपा माले के इस आरा विधानसभा कार्यकर्ता कन्वेंशन में पार्टी पोलित ब्यूरो सदस्य स्वदेश भट्टाचार्य ने मुख्य अतिथि के बतौर शिरकत किया. 13 सदस्यीय अध्यक्ष मंडल में विजय ओझा,सुधीर सिंह, दिलराज प्रीतम,राजनाथ राम संगीता सिंह,राजेंद्र यादव, मिल्टन कुशवाहा,हरेराम सिंह,हरिनाथ राम,सत्यदेव कुमार,गौस रज्जा,कामता बिंद,उपेंद्र पाल,कलावती देवी,जनार्दन गौड़ शामिल थे. सभा का संचालन दिलराज प्रीतम जबकि स्वागत सुधीर सिंह और धन्यवाद ज्ञापन राजनाथ राम ने किया. आज के कार्यकर्ता कन्वेंशन में पश्चिम बंगाल राज्य कमिटी सदस्य नीलाशीष बोस, प्रोफेसर दुधनाथ चौधरी, अमित कुमार बंटी‌, राजेन्द्र यादव, मिल्टन कुशवाहा, मो. राजन , लल्लू कुमार, रौशन कुशवाहा , हरिनाथ राम, विकास कुमार,सुशील यादव, निरंजन केसरी, विशाल कुमार, बालमुकुंद चौधरी, रामानंद सिंह, जितेंद्र सिंह, दीनानाथ सिंह,बबलू गुप्ता,सुरेंद्र राय,रणधीर कुमार राणा,उमेश कुमार सुमन,नंद जी विष्णु ठाकुर,मीरा जी,नीतू कुमारी, सुरेन्द्र राय,,उपेंद्र पाल,हरेराम सिंह, राजू प्रसाद सहित अनेक नेताओं ने अपनी बात रखी.