18 से 19 अगस्त को बालिका ग्रुप का तथा 20 से 21 अगस्त तक बालक ग्रुप का आयोजन होगा

जिला स्तरीय “मशाल” खेल प्रतियोगिता का शानदार आगाज खेल विभाग, शिक्षा, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन, भोजपुर के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 18.08.2025 से 21.08.2025 तक स्थानीय खेल भवन आरा एवं महाराजा कॉलेज, वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय “मशाल” खेल प्रतियोगिता का आज विधिवत उदघाट्न खेल भवन, भोजपुर में मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त, भोजपुर-सह- प्रभारी जिला पदाधिकारी श्रीमती गुंजन सिंह के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। उन्होने इस अवसर पर जिले के सभी प्रखंडो से आये हुए खिलाड़ियों को संबोधित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाए दी।

इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा, जिला खेल पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी, जिला लेखा पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे। स्वागत संबोधन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा श्री चन्दन प्रभाकर एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला खेल पदाधिकारी श्री आलोक कुमार गौतम के द्वारा किया गया, वहीं मंच संचालन शिक्षक सुनील कुमार पाण्डेय एवं सुश्री विजया श्री के द्वारा किया गया।मशाल प्रतियोगिता का मुख्य उदेश्य पूरे बिहार से खेल के क्षेत्र में प्रतिभा खोज कर प्रतिभावान खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर/अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का लक्ष्य है। मशाल खेल प्रतियोगिता में कुल 05 खेल विद्या एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, साईक्लिंग, वॉलीबॉल शामिल है। जिसमे 18 से 19 अगस्त को बालिका ग्रुप का तथा 20 से 21 अगस्त तक बालक ग्रुप का आयोजन होगा |जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता में आज दिनांक 18.08.2025 को 14 प्रखंडो से लगभग 378 बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया एवं बालक वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 20.08.2025 से किया जायेगा।इस मौके पर सभी संबंधित खेलों के संघ सचिव एवं शारीरिक शिक्षक, वरीय खिलाड़ी एवं अन्य उपस्थित रहें।