गंगा कटाव से पीड़ित लोगों की सेवा में उतरे गुड्डू सिंह बबुआन
गंगा के रौद्र रूप के कारण जवाइनिया गाँव मे कई घर कटाव के कारण गंगा में विलीन हो गए। गंगा जी के तेज धार के कारण वहां के लोगो को घर, फसल अनाज सब बर्बाद हो गया है। ऐसे में कई समाजसेवी एवं राजनेता भी मदद को आगे आए है।

आरा से समाजसेवी सह भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन एवं उनके साथ हम के प्रदेश मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता गिरधारी सिंह, रालोमो प्रदेश सचिव सुनील पाठक, सनातनी रोहित सिंह बजरंगी,

समाजसेवी सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक संजय राय समेत टीम गुड्डू बबुआन के कई स्थानीय साथी भी आज जवइनिया गाँव पहुचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की एवं लगभग 350 परिवार को सूखा अनाज एवं खाने का पैकेट वितरित किया।

गुड्डू सिंह बबुआन ने बताया कि मैं अस्वस्थ होने के कारण कुछ दिन से बिहार से बाहर था जब आया तो इस कार्य मे अपने साथियों के सहयोग से लग गया हूँ। आज चूड़ा,गुड़, चना, नमक, बिस्किट एवं पूड़ी सब्जी का वितरण हुआ है

लेकिन कल से हमारे टीम के स्थानीय सदस्य द्वारा प्रतिदिन जब तक ईश्वर की इच्छा होगी एक समय का भोजन वितरण किया जाएगा।

वही हम प्रवक्ता गिरधारी सिंह ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा है। ऐसे जरूरतमंद की सेवा से आत्मसंतुष्टि मिलती है। वही रालोमो प्रदेश सचिव सुनील पाठक ने कहा कि जो भी समर्थवान है उन्हें ऐसे समय मे पीड़ित परिवार के मदद में जात पात से ऊपर उठकर आगे आना चाहिए।

इस मौके पर अन्य सदस्यों में रवीश सिंह, धर्मवीर, अमन, प्रियांशु श्रीवास्तव, दीपक, कौशलेंद्र कुमार,राजीव सिपाही, ब्रजेश यादव, मुकेश सिंह, सोनू सिंह समेत कई थे।
